Range Rover Electric जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने हाल ही में पुष्टि की है कि रेंज रोवर इलेक्ट्रिक का ग्लोबल लॉन्च अब 2025 के अंत की बजाय 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। कंपनी ने ग्राहकों को सूचित किया है कि डिलीवरी भी इसी साल के भीतर शुरू होगी, लेकिन पहले से घोषित समयसीमा से काफी पीछे।

Range Rover Electric
हाई डिमांड, फिर भी देरी क्यों?
आपको जानकर हैरानी होगी कि JLR की वेटलिस्ट में 61,000 से ज्यादा खरीदार पहले से मौजूद हैं। फिर भी कंपनी ने टेस्टिंग के लिए अधिक समय लेने का फैसला किया है, ताकि तकनीकी कमियों को पूरी तरह दूर किया जा सके और बाजार में एक मजबूत EV पेश की जा सके।
Jaguar EV टाइप 00 पर भी असर!
JLR की योजना में शामिल Jaguar टाइप 00 इलेक्ट्रिक कार भी अब देरी का शिकार हो सकती है। यह कार 2025 में लॉन्च होनी थी, लेकिन अब इसके 2026 में आने की संभावना है।

बिक्री में गिरावट, फिर टैरिफ में राहत की उम्मीद
JLR ने हाल ही में दुनिया भर में 500 मैनेजमेंट पदों की कटौती की है। पिछले तीन महीनों में बिक्री में 15% की गिरावट दर्ज की गई है, खासकर अमेरिका हालाँकि, संशोधित यूके-यूएस व्यापार समझौते में पहली 100,000 इकाइयों पर 10% टैरिफ कटौती की पेशकश की उम्मीद है, जिससे रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

Range Rover Electric
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की दमदार स्पेसिफिकेशन
इस एसयूवी में 117 kWh का बैटरी पैक होगा जो 500+ किमी रेंज देगा। डुअल मोटर सेटअप के साथ यह करीब 550 bhp और 851 Nm टॉर्क जेनरेट करेगी। इसके अलावा, 800V चार्जिंग आर्किटेक्चर से यह EV 350 kW की फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी।
भविष्य की योजनाएं
JLR अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक वेलार और 2027 की पहली तिमाही में डिफेंडर EV लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, कंपनी की पहली EV होगी जिसे वो खुद मैन्युफैक्चर करेगा।